ऐश्वर्या राय: विश्व सुन्दरी
ऐश्वर्या राय जब १९९४ में विश्व सुन्दरी बनीं तो वह वर्ष भारत की सुन्दरता का प्रतीक ही बन गया।
हालांकी उनसे पूर्व भी कई मिस इंडिया फिल्म में हिरोइन बनी थी जैसे जूही चावला, जीनत अमां आदि, किन्तु इस वर्ष सुष्मिता और ऐश्वर्या की जोड़ी से यह प्रश्न ज़ाहिर था कि इनमे से कौन सफलता का ताज हासिल करेंगी। खास तौर पर क्यूंकि माधुरी शीर्ष पर अटल थी। ऐश्वर्या की शुरुआत धीरे हुई। पश्चिमी लुक्स की वजह से वह हॉलीवुड की नक़ल करी फिल्मो में आई जैसे कि बौबी दे ओल के साथ - और प्यार हो गया - में।
आख़िर उन्हें सुभाष घई के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ और दूसरी सफल हीरोईनो की तरह वे भी फिल्म ताल के सहारे आगे बढ़ी। नीचे दिया गाना इश्क बिना काफी प्रसिद्ध हुआ और अक्षय खन्ना के साथ उनकी जोड़ी काफी सराही गयी।
इसी फिल्म का गीत - ताल से ताल मिला - भी काफी प्रसिद्ध हुआ।
१९९९ की फिल्म - हम दिल दे चुके सनम - ने ऐश्वर्या को एक और हिट फिल्म दी। इस फिल्म में सलमान खान और अजय देवगन के साथ ऐश्वर्या पूरी टक्कर के साथ थी। इस फिल्म ने उन्हें निम्बुरा गीत के द्वारा प्रसिद्धी दिलवाई।
हम दिल दे चुके सनम का गीत - ढोली तारो ढोल - भी काफी प्रसिद्ध हुआ।
ऐश्वर्या की अधिकतर फिल्म एकल हीरोइन फिल्म होती थी। माधुरी के साथ आयी फिल्म - देवदास - ने उन्हें नए चरण पर पहुँचा दिया। माधुरी और ऐश्वर्या का गीत - डोला रे डोला - उन दोनो का पहला साथ साथ था और उसमे दोनो ने एक दूसरे को बराबर की टक्कर दी.
बौलीवुड में आइटम नंबर्स आजकल हर फिल्म का अंतरंग हिस्सा होते है। यह हीरोइनों के लिए धन बनाने का एक आसान तरीका है। करिश्मा कपूर इस बात से काफी नाराज़ थी कि उनकी फिल्म - शक्ति - में उनसे अधिक प्रचार ऐश्वर्या के आइटम नंबर - इश्क कमीना - का प्रचार और प्रसिद्धि हुई।
ऐश्वर्या का नाम सलमान के साथ काफी समय तक रहा किन्तु इस फिल्मी प्रेम कथा का अंत बुरा हुआ। इस के बाद उनका नाम विवेक ओबरॉय के साथ जुड़ गया और उनकी फिल्म - क्यों हो गया ना - में वे साथ साथ आये। फिल्म का गीत - आओ ना - थोडा प्रसिद्ध हुआ।
हालांकि यह फिल्म हिट नही हुई और विवेक के साथ रोमांस भी अधिक नही चला, किन्तु इस फिल्म में उनका अमिताभ बच्चन के साथ जुडाव हुआ और इस का फायदा उठा कर उन्हें बंटी और बबली में एक और आइटम नंबर का अवसर मिला - कजरारे - जिसमे उन्होने बाप बेटे दोनो को रिझाया।
शायद इसी गाने की वजह से वे बच्चन परिवार की सदस्य भी बन बैठी.
No comments:
Post a Comment